बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में तनाव देखा गया. लेकिन अब इसमें सुधार के संकेत देखने को मिल रहे हैं. भारत में चीनी दूतावास ने इस साल 9 अप्रैल तक सिर्फ तीन महीनों में 85,000 से ज्यादा वीजा भारतीय नागरिकों को जारी किए हैं. यह कदम दोनों देशों के बीच संस्कृति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. दोनों देशों के बीच संबंधों में करीबी तब देखी जा रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया के खिलाफ टैरिफ वार शुरू कर दिया है.ट्रंप के टैरिफ का सबसे ज्यादा असर चीन पर पड़ा है, क्योंकि उसके ऊपर 145% आयात शुल्क लगाया गया है. इस बीच, भारत और चीन ने आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की इच्छा जताई है. चीन ने अपनी यात्रा नीतियों को आसान बनाकर भारतीयों को अपने देश में आमंत्रित करने का प्रयास किया है. चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने X पर लिखा, ‘9 अप्रैल 2025 तक, भारत में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने इस साल 85,000 से ज्यादा वीजा भारतीयों को जारी किए हैं. हम और भारतीय मित्रों का स्वागत करते हैं कि वे एक खुले, सुरक्षित, जीवंत और मैत्रीपूर्ण चीन का अनुभव करें.’कौन-कौन जा रहा चीन?इन 85,000 यात्रियों में वे छात्र शामिल हैं जो पढ़ाई के लिए गए हैं. व्यापार के मौके देखने पहुंचे व्यापारी, चीन की संस्कृति और खूबसूरती देखने पहुंचे पर्यटक भी इनमें शामिल हैं. वीजा लेने वालों में कुछ सरकारी अफसर, डॉक्टर या ऐसे लोग जो किसी सम्मेलन या शैक्षणिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे वे भी शामिल हैं.भारतीयों के लिए वीजा नियम हुए आसानभारतीयों को आकर्षित करने के लिए चीन ने वीजा प्रक्रिया को सरल और तेज किया है. इसके लिए कई कदम उठाए हैं.ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं: अब भारतीयों को वीजा केंद्रों पर ऑनलाइन बुकिंग करने की जरूरत नहीं. वे सीधे आवेदन जमा कर सकते हैं.बायोमेट्रिक छूट: छोटी यात्राओं के लिए बायोमेट्रिक डेटा (उंगलियों के निशान आदि) देने की जरूरत नहीं है. इससे समय की बचत होती है.कम वीजा फीस: वीजा की लागत को काफी कम कर दिया गया है.तेजी से मंजूरी: वीजा आवेदनों को अब जल्दी मंजूर किया जा रहा है, जो व्यापारियों और पर्यटकों के लिए फायदेमंद है.चीनी वीजा के प्रकारचीन जाने के लिए कई तरह के वीजा विकल्प हैं.छात्र वीजा (X1/X2): पढ़ाई के लिए.वर्क वीजा (Z): नौकरी या काम के लिए.व्यापार वीजा (M): कारोबारी गतिविधियों के लिए.पर्यटक वीजा (L): घूमने-फिरने के लिए.फैमिली वीजा (Q): परिवार से मिलने के लिए.कैसे कर सकते हैं आवेदन?भारतीय नागरिक नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से चीनी वीजा आवेदन सेवा केंद्रों (CVASC) के माध्यम से वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वीजा नियमों में यह ढील दिखाता है कि दोनों देशों में संबंध सुधर रहे हैं. हाल के दिनों में दोनों देशों ने अपने सीमा विवाद को भी सुलझाया है.
