सूरजपुर/30 जनवरी 2025/ आज नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यालय कलेक्टर, जिला पंचायत सूरजपुर, शा.कन्या महाविद्यालय सूरजपुर व रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर तथा समस्त जनपदों के समस्त कार्यालयों एवं शासकीय विद्यालयों में नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी और विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ लिया गया।
स्टेट कोर्डिनेटर स्माइल खान
