ट्रंप पर लुटाया जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान, बदले में मचाडो को मिला ‘लाल थैला’, जानें उसमें क्या था?

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने हाल ही में ट्रंप को खुश करने के लिए अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान दान कर दिया है. अपना नोबेल पीस प्राइज POTUS पर लुटाने के बदले मचाडो को एक लाल थैला थमा दिया गया. जिसे लेकर वो व्हाइट हाउस के बाहर निकलीं तो देखने वाले हैरान रह गए. आगे जानें इस लाल थैले में ट्रंप ने मचाडो को क्या दिया है?

वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप जिस नोबेल प्राइज के लिए महीनों से रोना रो रहे थे, आज आखिरकार उन्हें वो मिल ही गया. हाल ही में वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान हाथ में लेकर व्हाइट हाउट पहुंच गईं. उन्होंने दुनिया भर के जजमेंट ताक पर रखते हुए ट्रंप के हाथों में अपना नोबेल पीस प्राइज पकड़ा दिया. कानूनी तौर पर भले ही ट्रंप को ठेंगा मिला हो लेकिन मचाडो ने अपनी तरफ से उन्हें खुश करने की पूरी कोशिश कर डाली. इतने बड़े त्यार के बदले मचाडो को वेनेजुएला राष्ट्रपति की कुर्सी तो नहीं मिली लेकिन एक लाल थैला जरूर मिला है.

https://hindi.news18.com/world/america-venezuela-leader-maria-machado-get-trump-merch-red-bag-in-return-for-nobel-peace-prize-photos-from-oval-office-10075429.html?utm_source=copy_share&utm_medium=clipboard&utm_campaign=clipnshare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!