ठाकरे भाइयों के हाथ से BMC तो निकला ही… BJP का कहां-कहां खिला कमल, कांग्रेस के हाथ से क्या-क्या फिसला, 29 निगमों का पूरा हाल

Maharashtra 29 Nagar Nigam Results: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के नतीजों में भाजपा ने 21 नगर निगमों पर कब्जा जमाया है. ठाकरे गुट और कांग्रेस 3 से 4 सीटों पर सिमट गए है, जबकि मालेगांव में निर्दलीय किंगमेकर बन रहे हैं. महाराष्ट्र की 29 निकायों पर किस पार्टी का कहां कब्जा हुआ जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति में नगर निगम चुनावों ने बड़ा सियासी बदलाव दर्ज कर दिया है. राज्य की 29 नगर निगमों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं और इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए विपक्ष को करारा झटका दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने मुंबई समेत 21 नगर निगमों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट), कांग्रेस और शिवसेना (ठाकरे गुट) को सीमित सफलता ही मिल सकी है.

https://hindi.news18.com/news/maharashtra/mumbai-municipal-election-results-29-full-municipal-corporation-election-seat-results-bjp-dominance-congress-and-raj-and-uddhav-thackeray-ws-n-10075323.html?utm_source=copy_share&utm_medium=clipboard&utm_campaign=clipnshare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!