Sangli Local Body Election Result: सांगली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का जलवा देखने को मिला. मिराज वार्ड नंबर 5 से पति-पत्नी संजय और बबीता मेंढे ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. भाजपा और एनसीपी (अजीत पवार गुट) ने भी बढ़त बनाई है.
सांगली. महाराष्ट्र की राजनीति की निगाहें इन दिनों सांगली, मिराज और कुपवाड नगर निगम चुनावों पर टिकी हुई हैं. मतगणना की प्रक्रिया शुरू होते ही शुरुआती रुझानों में कई अहम नतीजे सामने आ गए हैं. सांगली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है.
