Delhi-Mumbai Expressway: देश की सबसे बड़ी सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक बार फिर सुर्खियों में है. गुजरात के एक अहम हिस्से में काम की धीमी रफ्तार ने करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं. NHAI ने लापरवाही के आरोप में ठेकेदार को कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस जारी किया है.
नई दिल्ली. देश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक बार फिर विवादों में घिर गया है. करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में गुजरात के एक अहम हिस्से पर काम बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पुणे की ठेका कंपनी रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड (RSIIL) को काम खत्म करने के इरादे से नोटिस जारी कर दिया है. यह नोटिस 35 किलोमीटर लंबे जूजुवा-गांडेवा सेक्शन को लेकर दिया गया है, जिसने पूरे प्रोजेक्ट की रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
