2027 की तैयारी में जुटी BJP की टीम, नया कप्तान मिलते ही फॉर्म में आई भाजपा, बैठकों का दौर शुरू

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नया कप्तान मिलने के बाद से पार्टी लगातार नई रणनीति पर काम कर रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ भाजपा राज्य मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नया कप्तान मिलने के बाद से पार्टी लगातार नई रणनीति पर काम कर रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ भाजपा राज्य मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में एसआईआर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा वीर बाल दिवस के अभियान को हर विधानसभा में चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं. साथ ही यह जानकारी दी गई है कि पार्टी अटल बिहारी वाजपेई की जयंती कार्यक्रम संचालित करेगी. स्नातक चुनाव, पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति बनी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!