Haryana ED Raid: हरियाणा के पानीपत में ईडी ने भाजपा नेता बलवान शर्मा, प्रवीण उर्फ फोर्ड व प्रदीप के ठिकानों पर रेड कर 2 करोड़ नकदी, 300 किलो चांदी, 6 किलो सोना और दस्तावेज जब्त किए हैं. बता दें कि गुरुवार का पंजाब, हरियाणा में छापेमारे गए थे. डंकी रूट से अमेरिका भेजने के मामले में रेड डाली गई है.
पानीपत. हरियाणा के पानीपत में ईडी की टीम ने भाजपा नेता के घर पर रेड डाली है. डंकी रूट से अमेरिका भेजने के आरोपों में ईडी की टीम ने पानीपत में दस्तक दी, इस दौरान अहर-कुराना गांव में भाजपा नेता बलवान शर्मा, पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड व एजेंट प्रदीप के कई ठिकानों पर छापे मारे गए.
