भिवंडी तालुका अंतर्गत काल्हेर क्षेत्र में एक ऑटो-रिक्शा गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है।

BHIWANDI : यह आग श्री अरिहंत कॉम्प्लेक्स में स्थित सुरेश विल नामक रिक्शा गोदाम में लगी।

गोदाम में बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा खड़े किए गए थे। इस आग में दो से तीन रिक्शा जलने की प्रारंभिक जानकारी मिली है। आग लगते ही स्थानीय नागरिकों ने टैंकर के पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। संभावित खतरे को देखते हुए पास के गोदाम में खड़े रिक्शों को भी सुरक्षित स्थान पर बाहर निकाल लिया गया।

आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर नारपोली पुलिस थाने के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट : इसरार खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!