इन दिनों विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ की काफी चर्चा हो रही है. ये एक संवेदनशील विषय हिंदू नरसंहार पर आधारित होने के कारण रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर शनिवार को कोलकाता के एक होटल में प्रदर्शित हो रहा था, जहां फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी. ट्रेलर प्रदर्शन रोक दिया गया और निर्माताओं पर केस भी दर्ज किए गए.शनिवार को स्क्रीनिंग शुरू होते ही पुलिस वहां पहुंच गई और प्रदर्शन बंद करवा दिया. इसके बाद फिल्ममेकर्स और पुलिस के बीच बहस भी हुई. शुक्रवार को विवेक रंजन ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया था कि ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था, जबकि सभी आवश्यक अनुमतियाँ ली गई थीं. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराई हैं, जिसमें विवादास्पद कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी इस पर रोक लगाई है और एफआईआर की जा रही है.‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.‘फुले’इस विवाद सूची में ‘द दिल्ली फाइल्स’ अकेली नहीं है. प्रतीक गांधी और पत्रलेखा अभिनीत फिल्म ‘फुले’ पर ‘ब्राह्मणों’ का अपमान करने का आरोप लगा और काफी विवाद हुआ. अनंत महादेवन की फिल्म ‘फुले’ 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. यह पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवाद के कारण इसकी तारीख बदल दी गई. ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म के खिलाफ आपत्ति जताई और अपमान का आरोप लगाया, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए और यह सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो सकी. निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का ब्राह्मणों पर दिया बयान भी विवादों में रहा. ‘फुले’ सामाजिक कार्यकर्ता ज्योतिराव गोविंदराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जातिगत भेदभाव और महिलाओं के शिक्षा अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी.जाटसनी देओल, रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर अभिनीत एक्शन फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के एक सीन को लेकर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई और फिल्म की टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. समुदाय ने आरोप लगाया कि फिल्म में ईसाई समुदाय का अपमान किया गया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई. हालांकि, मेकर्स ने विवादित सीन को फिल्म से हटा दिया.‘छावा’3 movies based on Mughal Dynasty, jodha akbar movie, jodha akbar movie budget, jodha akbar movie box office collection, jodha akbar movie download, jodha akbar movie director, jodha akbar movie star cast, jodhaa akbar songs, mughal e azam full movie, mughal e azam full movie, Mughal-e-Azam a real story, What is Mughal-e-Azam famous for, How many years did it take to shoot Mughal e Azam, What is the sheesh mahal in Mughal-e-Azam, mughal e azam actress, mughal e azam box office collectoin, mughal e azam cast name with photo, chhava movie vicky kaushal, chhava movie budget, chhava movie box office collection, aurangzeb children, aurangzeb wife, aurangzeb died, aurangzeb father, aurangzeb real photoशिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन और वीरता पर आधारित फिल्म ‘छावा’ भी विवादों में रही. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवाद शुरू हो गया और फिल्म की रिलीज तक जारी रहा. एक गाने में संभाजी महाराज के डांस करने का विरोध और फिल्म की कहानी में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया. महाराष्ट्र और देश के कई संगठनों ने इसे लेकर आपत्ति जताई. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए.‘इमरजेंसी’Emergency controversyइस सूची में कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी शामिल है. इसी साल 17 जनवरी को रिलीज हुई कंगना रनौत निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आईं. पूर्व पीएम के 1975 में लगाए गए ‘इमरजेंसी’ पर आधारित इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था. विरोध करने वालों ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत सतीश कौशिक ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. कंगना रनौत के अभिनय की खूब तारीफ हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी.
