33 करोड़ फूंक दिए… दीपिका पादुकोण की इंस्टा रील पर उठे सवाल, होटल ब्रांड का पीआर मास्टरस्ट्रोक या पैसे की बर्बादी?

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण की हाल ही में शेयर की गई एक इंस्टाग्राम रील ने सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड बना दिया. एक लग्जरी होटल चेन के साथ पेड पार्टनरशिप में बनी यह वीडियो 1.9 अरब (190 करोड़) बार देखी गई, जो भारत में किसी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. लेकिन इस वायरल रिकॉर्ड के पीछे पैसों का खेल और एंगेजमेंट के सवाल ने बहस छेड़ दी है. ओला इलेक्ट्रिक के पूर्व मार्केटिंग हेड नितिन चांडिल इस आंकड़े से हैरान हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इतनी भारी व्यूअरशिप के बावजूद रील पर सिर्फ 13 लाख लाइक्स मिले, यानी एंगेजमेंट रेट मात्र 0.07 फीसदी. तुलना में, दीपिका की अन्य रील्स औसतन 50 लाख व्यूज और करीब 5 फीसदी एंगेजमेंट पाती हैंबूस्टेड’ यानी पेड कैंपेनचांडिल के मुताबिक, यह साफ तौर पर एक ‘बूस्टेड’ यानी पेड कैंपेन है, जो अक्सर कम एंगेजमेंट देता है. उनका अनुमान है कि इसमें अधिकतम 1 करोड़ व्यूज ऑर्गेनिक हो सकते हैं, बाकी करीब 189 करोड़ व्यूज पैसों से खरीदे गए होंगे. इंस्टाग्राम के औसत CPM (हजार इम्प्रेशन पर लागत) 2 डॉलर मानकर उन्होंने इस कैंपेन का खर्च लगभग 33 करोड़ रुपये आंका.लागत 8 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के बीचहालांकि उन्होंने बाद में कहा कि यह लागत 8 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के बीच भी हो सकती है. लेकिन उनका तर्क था कि इतना पैसा सिर्फ रिकॉर्ड बनाने और पीआर के लिए जलाना समझदारी नहीं है. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर खूब बहस छिड़ी. कुछ लोगों ने इसे पैसों की बर्बादी बताया और कहा कि इतनी रकम से बेहतर इन्फ्लुएंसर या ग्राउंड लेवल कैंपेन हो सकते थे. वहीं, कुछ मार्केटिंग प्रोफेशनल्स ने इसे ब्रांडिंग मास्टरस्ट्रोक कहा. उनके मुताबिक ‘दुनिया की सबसे ज्यादा देखी गई रील’ का टैग अपने आप में इतना बड़ा है कि इससे मिलने वाला ग्लोबल पीआर वैल्यू हर पैसे की कीमत वसूल देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!