कुत्ते के मुंह में दिखा कटा हाथ, पता चला पूरे शहर में फेंके 5 टुकड़े… बेंगलुरु में हत्या की खतरनाक स्टोरी

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में गुरुवार की सुबह कुछ ऐसी रही, जिसे वहां से गुजर रहे लोग शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. एक आदमी सुबह-सुबह सड़क किनारे से जा रहा था. सब कुछ सामान्य था, लेकिन तभी उसकी नजर एक अजीब और डरावने नजारे पर पड़ी. उसने देखा कि झाड़ियों से एक आवारा कुत्ता निकला और उसके मुंह में इंसानी हाथ था.डरे हुए शख्स ने पुलिस को दी जानकारीशख्स ने शरीर के कटे हुए हिस्से को देखा और तुरंत पुलिस को फोन किया. शख्स ने बताया कि उसने एक कुत्ते को इंसानी हाथ लेकर जाते हुए देखा है. मामला इतना गंभीर था कि पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. जिस जगह से कुत्ता निकला था, वो तुमकुरु जिले के चिम्पगनहल्ली गांव के पास है, जो गृह मंत्री जी. परमेश्वर के विधानसभा क्षेत्र में आता है. इस वजह से पुलिस ने इसे और ज्यादा गंभीरता से लिया.पुलिस को मिले और भी टुकड़ेजब पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की अच्छे से तलाशी ली गई, तो जो सामने आया वो और भी चौंकाने वाला था. पुलिस को वहां से इंसानी शरीर के और भी टुकड़े मिले. ये टुकड़े अलग-अलग जगहों पर बिखरे हुए थे- पूरे 3 किलोमीटर के इलाके में.कुल मिलाकर पुलिस को दो हाथ, दो हथेलियां, मांस का एक बड़ा टुकड़ा और आंतों के कुछ हिस्से मिले. ये सब अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए थे और कुछ हिस्सों में सड़न शुरू हो चुकी थी. सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि पूरे शरीर में सिर कहीं नहीं मिला.पुलिस के लिए बन गया पहेलीशव के ये टुकड़े हाल ही में फेंके गए लगते हैं, लेकिन उनमें सड़न से ये भी समझ में आता है कि ये कुछ दिन पहले के हो सकते हैं. पुलिस ने फिलहाल शव की पहचान नहीं की है, लेकिन शुरुआती जांच में अंदेशा है कि ये एक महिला का शव हो सकता है. हालांकि, इस बात की पुष्टि तब ही होगी जब हड्डियों और ऊतकों की जांच होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!