पहले घसीटूंगा, फिर गैंगरेप करूंगा… पाकिस्तानी युवक ने एयर होस्टेस को दी थी धमकी, अब हुआ ये हाल

लंदन: लंदन से लाहौर जाने वाली फ्लाइट में एक एयर होस्टेस को गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन सलमान इफ्तिखार को 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. फरवरी 2023 में हुई इस घटना ने एयरलाइन इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी. फ्लाइट में नशे में धुत इफ्तिखार ने पहले नस्लीय गालियां दीं और फिर एयर होस्टेस को “बाल पकड़कर घसीटने और गैंगरेप” की धमकी दी.37 साल के इफ्तिखार ने फ्लाइट में हंगामा मचाते हुए क्रू मेंबर्स को डराने की कोशिश की. एक यात्री ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें इफ्तिखार एयर होस्टेस को नस्लीय अपशब्द कहते और धमकी देते हुए नजर आ रहा है.फ्लाइट में नशे में हंगामा और धमकियांरिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से लाहौर जा रही फ्लाइट में इफ्तिखार फर्स्ट क्लास में सफर कर रहा था. उसने फ्लाइट में शैंपेन पी और बार से बर्फ को हाथ से निकालने लगा. जब क्रू ने टोका तो वह भड़क गया. उसने एयर होस्टेस को गंदी गालियां दीं और नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगा.इसी दौरान उसने धमकी देते हुए कहा, “तुम्हें बाल पकड़कर घसीटा जाएगा, गैंगरेप किया जाएगा और आग में झोंक दिया जाएगा. होटल का रूम नंबर मुझे पता है.”होटल में धमाके और जान से मारने की दी थी धमकीफ्लाइट के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कैप्टन को सीटबेल्ट साइन ऑन कर देना पड़ा. इफ्तिखार ने होटल में धमाका करने और फ्लाइट क्रू को जान से मारने की धमकी भी दी. उसकी पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन उसने उसे भी धक्का दे दिया.क्रू मेंबर टॉमी मर्चेंट को भी इफ्तिखार ने पकड़कर चुप रहने को कहा. एयरलाइन स्टाफ ने बाद में बताया कि वह लगातार नशे में धुत होकर अपनी पहचान का रौब दिखाता रहा.पाकिस्तान में उतरी फ्लाइट, बाद में हुई गिरफ्तारीफ्लाइट के लाहौर पहुंचने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया. लेकिन मार्च 2024 में इंग्लैंड पुलिस ने उसके 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में उसने धमकी और नस्लीय उत्पीड़न के आरोप कबूल कर लिए, हालांकि उसे शारीरिक हमले के आरोपों से बरी कर दिया गया.पीड़िता की हालत और बयानपीड़ित एयर होस्टेस एंजी वॉल्श ने कहा, “मैंने 9/11 के दौरान भी उड़ान भरी, वॉरज़ोन में भी काम किया, लेकिन इस घटना ने मुझे तोड़ दिया. 37 साल के करियर में कभी इतना डरावना अनुभव नहीं हुआ.” वॉल्श ने इस घटना के बाद 14 महीने तक काम से छुट्टी ली.कोर्ट का फैसला और सजालंदन कोर्ट ने इफ्तिखार को 15 महीने जेल की सजा सुनाई. हालांकि उसके वकील ने इसे “मेडिकल कंडीशन” का नतीजा बताया. लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया. इस मामले ने एयरलाइन सुरक्षा और यात्रियों के व्यवहार को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!