नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में गिरा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही हरे निशान में कारोबार करने लगा. सुबह 10:32 बजे सेंसेक्स 103 अंकों की बढत के साथ 81289 पर कारोबार कर रहा था. लेकिन, आज लगातार तीसरे दिन भी फार्मा शेयरों को ‘बुखार’ चढा हुआ है. निफ्टी फार्मा इंडेक्स दो फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. आज की गिरावट की वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ी दवा कंपनियों का लिखा पत्र. ट्रंप ने दुनिया की 17 बड़ी दवा कंपनियों को एक ‘खास किस्म का लेटर भेजा है और इसके बाद भारतीय फार्मा शेयरों की तबीयत ढीली पड़ गई है. पत्र में ट्रंप ने दवा कंपनियों से अमेरिका में दवाओं के दाम कम करने को कहा है.
