उल्हासनगर : धक्कादायक! ज्वलनशील द्रव्य डालकर खुद को लगाई आग।

उल्हासनगर में एक अत्यंत चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

यहाँ एक व्यक्ति ने ज्वलनशील द्रव पदार्थ अपने शरीर पर डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगाने की सारी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई है। कैंप नंबर पाँच के गांधी रोड परिसर स्थित लक्ष्मीनारायण पैलेस नाम की इमारत में विजयकुमार भोजवानी रहते थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही इमारत की छत पर जाकर अपने शरीर पर ज्वलनशील द्रव पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस हादसे में उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम निराशा की वजह से उठाया।
फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया है और विजयकुमार का शव शासकीय अस्पताल भेजा गया है। लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!